फूलपुर में समाजवादी पार्टी की महिला सभा ने निकाला कैंडल मार्च

Share

राजनीति पार्टी का आक्रोश, संदेश…

फूलपुर प्रयागराज। नगर पंचायत फूलपुर में बी एच यू विश्वविधालय वाराणसी में बंदूक के नोकपर छात्रा से छेड़छाड़ अश्लील हरकत की जघन्य घटना के विरोध में आज नगर पंचायत फूलपुर महिला सभा की नगर अध्यक्ष सुबूही सिद्दीकी के नेतृत्व एवं जिलाध्यक्ष प्रतिमा रावत कि अध्यक्षता में कैंडिल मार्च निकाला गया जो नगर पंचायत के मुहल्ला कैथाना,कोहना,मुल्लाना स्लामाबाद,होते हुए कैथाना में समाप्त हुआ इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रतिमा रावत ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा असुरक्षित हैं तो सिर्फ महिलाएं हैं आये दिन महिलाओं से छेड़छाड़, बलात्कार, लूट,हत्याये हो रही है वहीं मोदी योगी जी की बड़े बोल बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का नारा खोखला साबित हो रहा है समाजवादी पार्टी की सरकार में 1090 हेल्पलाइन हियुमन राईट जैसे कानून में बेटियां सुरक्षित थी अब तो योगी जी से सरकार नहीं संभल रहा गुंडे-माफियाओ का हौसला बुलंद हैं ऐसे में योगी जी को स्तीफा दे देना चाहिए।

अपना विचार रखते..सभासद अरशद उल्लाह

कार्यक्रम का संचालन फात्मा अज़रा राईन ने किया इस दौरान नसरीन परवीन,नऔसबा परवीन,शाहिन, नसरीन,फरहाना परवीन, अज़रा सिद्दीकी,मरियम फात्मा,शबनम, रेहाना,अपशा,उमरा,जैनब, रोशन आरा,सना,हिना, हसीन फात्मा, पूर्व सांसद धर्म राज पटेल पूर्व जिला उपाध्यक्ष नसीरुद्दीन राईन, सभासद अरशद उल्लाह,अतीक अंसारी, दानिश सिद्दीकी,मो..काशिफ, वाजिद तुफानी, मुसर्रफ जमाल, आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट… प्रयागराज डेस्क

Leave a Comment

error: Content is protected !!